यूरोपीय संघ के बाहर गुजारा कर लेगा ब्रिटेन : कैमरन

लंदन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने सोमवार को कहा कि उन्हें यूरोपीय संघ के साथ किसी तरह का भावनात्मक लगाव नहीं है और वह इस विचार का ‘पर्दाफाश’ करना चाहते हैं कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ के बाहर जाकर जिंदा नहीं बचेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्रिटिश उद्योग परिसंघ के सालाना सम्मेलन में कैमरन ने कहा कि वह यथास्थिति से संतुष्ट नहीं हैं। ब्रिटेन यूरोप के साथ करार पर फिर से बात करेगा।

उन्होंने कहा कि वह जिस तरह के बदलाव चाहते हैं, अगर वे हो जाएं तो फिर वह खुद यूरोपीय संघ में ब्रिटेन के बने रहने के लिए जोरशोर से अभियान चलाएंगे। और, अगर बात नहीं मानी गई तो फिर ‘कुछ भी संभव है।’

कैमरन ने कहा कि यह मुश्किल तो है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह यूरोपीय संघ के 27 अन्य देशों को बदलावों के लिए मना लेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493