यूरोपीय संघ विमान यात्रियों के नाम साझा करेगा

ब्रुसेल्स, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। आतंकवाद रोधी प्रयासों को बेहतर करने के लिए यूरोपीय संघ विमान यात्रियों के नाम साझा करने की प्रणाली के लिए राजी हो गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (पीएनआर) प्रणाली की मदद से नाम, सपंर्क विवरण और क्रेडिट कार्ड समेत यात्रियों की जानकारी मिल जाएगी।

विवरण यूरोपीय संघ में प्रवेश करने और छोड़ने और साथ ही सदस्य देशों के बीच आने जाने वाले यूरोपीय वाहक विमानों के माध्यम से एकत्रित किया जाएगा।

फ्रांसीसी आंतरिक मंत्री बर्नार्ड कजेन्युएव ने कहा, “यह प्रणाली आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए अति आवश्यक है।”

लक्जमबर्ग के आतंरिक मंत्री एटिएन श्केडर ने कहा, “आज स्वीकृत हुआ यह समझौता यूरोपीय संघ को एक प्रभावी पीएनआर प्रणाली स्थापित करने में सक्षम करेगा जो कि पूरी तरह से मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान करती है।”

एटिएन ने कहा, “इतने वर्षो की बहस के बाद हम आखिरकार एक करार पर पहुंच गए।”

पीएनआर प्रणाली को सबसे पहले 2007 में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन कानून के निर्माताओं को गोपनीयता के सवालों के कारण इसे पारित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।

पेरिस में 13 नवंबर को हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर इसकी तात्कालिकता महसूस की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493