यूरोपीय संसदीय चुनाव : ब्रिटेन में ब्रेक्जिट पार्टी आगे

लंदन, 27 मई (आईएएनएस)। यूरोपीय ससंदीय चुनावों में ब्रिटेन में ब्रेक्जिट पार्टी ने देश में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी और विपक्षी लेबर पार्टी को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रारंभिक स्थानीय नतीजों में यह सामने आया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को महत्वपूर्ण सीट संडरलैंड पर ब्रेक्जिट पार्टी ने लगभग आधे वोट हासिल किए।

नॉर्थ ईस्ट के लिए अंतिम गिनती में दर्शाया गया कि ब्रेक्जिट पार्टी ने इस क्षेत्र में तीन में से दो सीटें जीती है।

नतीजे अभी प्रारंभिक हैं क्योंकि अभी भी मतगणना जारी है।

निगेल फराज की अगुवाई वाली ब्रेक्जिट पार्टी यूरोपीय संसद की 73 सीटों के लिए अन्य ब्रिटिश दलों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है।

नए 751 सदस्यीय यूरोपीय संघ की असेंबली का चुनाव करने के लिए यूरोपीय संघ के मौजूदा 28 सदस्य देशों में 23 मई से 26 मई के बीच मतदान हुआ।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493