यूरोप के 10 देशों में अवैध हाथी दांत की धड़ल्ले से बिक्री

न्यूयॉर्क, 10 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोप के 10 देशों में हाथी दांत की अवैध बिक्री होती पाई गई है, जोकि इसकी तस्करी में कटौती के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का उल्लंघन है।

द गार्जियन की रपट में बताया गया है कि न्यूयॉर्क के अभियान समूह अवाज ने चार महीनों की अवधि में हाथी दांत से बने 109 सामानों की खरीदारी की, जो बेल्जियम, बुल्गारिया, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन और ब्रिटेन से खरीदे गए थे।

समूह ने इन सामानों में हाथी दांत की जांच ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में रेडियोकार्बन डेटिंग तकनीक से की।

कुल सामानों के 20 फीसदी में इस्तेमाल किए गए हाथी दांत के लिए जानवरों को 1990 के बाद से मारा गया था, जो कि हाथी दांत के वैश्विक कारोबार पर 1989 में लगाई गई रोक के बाद अवैध है।

कुल सामानों के तीन-चौथाई सामानों में इस्तेमाल किए गए हाथी दांत के लिए जानवरों को 1947 के बाद मारा गया है। उस जमाने के हाथी दांत से बने सामानों की वैध बिक्री के लिए आधिकारिक दस्तावेज होने जरूरी हैं।

अवाज के अभियान निदेशक बर्ट वेंडर ने कहा, “यह बिना किसी शक के साबित करता है कि अवैध हाथी दांत से बने उत्पादों की बिक्री समूचे यूरोप में हो रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493