यूरोप ने अमेरिका को ईरान के साथ तनाव नहीं बढ़ाने की चेतावनी दी

ब्रसेल्स, 14 मई (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) और सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से कहा है कि वे अधिक से अधिक संयम बरतें और ईरान के साथ सैन्य तनाव में किसी भी प्रकार की वृद्धि से बचें।

यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक फेडेरिका मारिया मोघेरिनी ने यह कहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मोघेरिनी ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, “हमने माइक पोम्पियो से स्पष्ट रूप से यह कहा, न सिर्फ मैंने, बल्कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के अन्य मंत्रियों ने भी कि हम कठिन, नाजुक क्षणों से गुजर रहे हैं, जहां सर्वाधिक जिम्मेदार रवैया अपनाने की जरूरत है और हमारा मानना है कि अधिकतम संयम रखा जाना चाहिए और किसी भी प्रकार के तनाव में वृद्धि से बचना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के साथ बैठक के दौरान “हमने उन तरीकों पर चर्चा की, जिनसे हम अगले कुछ हफ्तों में पहले लेनदेन के साथ इंस्टेक्स (इनस्ट्रमेंट इन सपोर्ट ऑफ ट्रेड एक्सचेंजिज) के संचालन पर आगे बढ़ सकते हैं।”

इंस्टेक्स फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन द्वारा गठित किया गया है और यह अमेरिकी प्रतिबंधों से निपटने व ईरान के साथ व्यापार करने के लिए यूरोपीय संघ द्वारा समर्थित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493