यूरोप में अकेले शरणार्थी बच्चों पर यौनाचार का खतरा

प्राग, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय परिषद (सीओई) ने शुक्रवार को संघर्ष से बचकर अकेले यूरोप आने वाले शरणार्थी बच्चों को होने वाले गंभीर खतरे के प्रति चेतावनी जारी की है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सीओई के महासचिव थोर्बजर्न जगलैंड ने प्राग में एक संवाददाता सम्मेलन में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई ऐसे शरणार्थी बच्चे, जिनके साथ कोई नहीं है, वे आपराधिक नेटवर्क्‍स द्वारा यौन शोषण के शिकार हो रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के अनुमान के अनुसार, पिछली सर्दियों में ग्रीस और बाल्कन में करीब 25,000 ऐसे शरणार्थी बच्चे इस जाल में फंस गए, जो अकेले थे।

जगलैंड ने कहा कि ये बच्चे राज्य प्रशासन के नियंत्रण में नहीं थे, इसलिए मानव तस्करों के शिकंजे में फंस गए।

सीओई महासचिव ने अफसोस जताया कि ईयू में शरणार्थियों की बड़ी संख्या से निपटने के लिए कोई एकीकृत व्यवस्था नहीं है।

जगलैंड ने कहा, “हम इस बात से चिंतित हैं कि यूरोप में कोई एकीकृत व्यवस्था नहीं है। इसलिए यहां अकेले शरणार्थी बच्चों की समस्या बढ़ती जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493