मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ‘जाने ना दिल से दूर’ और साथ ‘निभाना साथिया’ जैसे धारावाहिकों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री भाविनी पुरोहित यूरोप में छुट्टियां बिता रही हैं।
भाविनी ने कहा, “मैं अपने परिवार के साथ यूरोप में हूं और छुट्टियों का आनंद ले रही हूं। मुझे लगता है कि यूरोप परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए छुट्टियों का प्रफेक्ट विकल्प है।”
उन्होंने कहा, “इसमें ब्रिटेन, आयरलैंड, स्पेन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया और अन्य लोकप्रिय स्थलों के लिए पर्यटन शामिल हैं, जो वास्तव में अद्भुत और रोमांचक हैं। काम करने से पहले, यह अवकाश जरूरी था।”
dharmpath.com dharmpath