यूरो ईयू का भविष्य है : जंकर

ब्रसेल्स, 6 जून (आईएएनएस)। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर का कहना है कि यूरो का भविष्य यूरोपीय संघ (ईयू) का भविष्य है।

उन्होंने कहा कि ईयू की मुख्य चुनौतियों में से एक पूर्ण आर्थिक एवं मौद्रिक संघ बनना है।

जंकर ने मंगलवार को ब्रसेल्स आर्थिक फोरम में अपनो संबोधन में कहा, “पहले यह सुनिश्चित करना है कि सभी को लाभ पहुंचे। इसका मतलब यह है कि हमें सामाजिक निराशा के मूल कारणों से निपटना होगा, जो बीते दशकों से बने हुए हैं।”

यूरोप के समक्ष दो प्रमुख चुनौतियां हैं और दूसरी प्रमुख चुनौती पूर्ण आर्थिक एवं मौद्रिक संघ बनने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “ईयू का भविष्य यूरो का भविष्य है और यूरो का भविष्य ईयू का भविष्य है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493