मार्सेली (फ्रांस), 4 जुलाई (आईएएनएस)। यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप-2016 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी पुर्तगाल फुटबाल टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रीय रग्बी केंद्र में समर्थन देने पहुंचे समर्थकों का शुक्रिया अदा किया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वेल्स के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले पुर्तगाल टीम के अभ्यास शिविर के पास काफी तादाद में टीम के समर्थक उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए एकत्रित हुए थे।
रोनाल्डो ने इस दौरान प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी दिए।
उन्होंने कहा, “हम यहां आप सभी से मिलने वाले समर्थन के लिए शुक्रिया कहने आए हैं। हमने अभी तक कुछ भी नहीं हासिल किया है, लेकिन हमारी कोशिश सेमीफाइनल और फाइनल में जीत हासिल करने की होगी। हम आपसे मिले समर्थन को महसूस कर सकते हैं, इससे हमें गर्व महसूस होता है। आप सभी का शुक्रिया।”
dharmpath.com dharmpath