पेरिस, 11 जून (आईएएनएस)। यूरो कप-2016 के तहत रविवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का में ग्रुप-बी में मार्सेले के स्टेड वेलोड्रोम स्टेडियम में इंग्लैंड और रूस के बीच मुकाबला रात को 12.30 बजे (भारतीय समयनुसार शनिवार देर रात) खेला जाएगा।
इसके अलावा ग्रुप-डी में तुर्की और क्रोएशिया का मुकाबला शाम साढ़े छह बजे (भारतीय समयनुसार) पेरिस के पार्क दे प्रिंसेस स्टेडियम में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में ग्रुप-ई में रात साढ़े नौ बजे (भारतीय समयनुसार) नीस के स्टेड दे नीस में आयरलैंड की भिड़ंत स्वीडन से होगी।
यूरो-2016 के सभी मैचों का भारत में प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन पर होगा।
इससे पहले भारतीय समयनुसार, शुक्रवार देर रात उद्घाटन मैच मेजबान फ्रांस और रोमानिया के बीच सेंट डेनिस के स्टेड डे फ्रांस में हुआ, जिसमें मेजबान टीम ने प्रतिद्वंदी टीम को 2-1 से मात दी। हालांकि, अभी दो और मुकाबले बाकी हैं, जिसमें एक मुकाबला शनिवार को भारतीय समयनुसार शाम साढ़े छह बजे अल्बानिया और स्विट्जरलैंड के बीच लेंस अग्लो के स्टेड बोलार्ट डेलेसिस में होगा और दूसरा मुकाबला मैच वेल्स और स्लोवाकिया के बीच बोर्डक्स के स्टेड डे बोर्डक्स में साढ़े नौ बजे होगा।
dharmpath.com dharmpath