पेरिस, 10 जून (आईएएनएस)। यूरो कप-2016 के तहत शनिवार को तीन मुकाबले खेले जाने हैं। फ्रांसीसी समयानुसार यह टूर्नामेंट शुक्रवार को शुरू हो रहा है लेकिन भारतीय समयानुसार इसका उद्घाटन मैच शुक्रवार देर रात खेला जाएगा।
उद्घाटन मैच मेजबान फ्रांस और रोमानिया के बीच सेंट डेनिस के स्टेड डे फ्रांस में होगा, जो भारतीय समयानुसार देर रात 1.30 बजे शुरू होगा। यूरो-2016 के सभी मैचों का भारत में प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन पर होगा।
दूसरा मैच अल्बानिया और स्विट्जरलैंड के बीच लेंस अग्लो के स्टेड बोलार्ट डेलेसिस में होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इसी तरह तीसरा मैच वेल्स और स्लोवाकिया के बीच बोर्डक्स के स्टेड डे बोर्डक्स में होगा, जो 10.30 से होगा।
dharmpath.com dharmpath