पेरिस, 13 जून (आईएएनएस)। यूरोपीयन फुटबाल चैम्पियनशिप के शुरू होने के बाद से फ्रांस पुलिस ने 116 लोगों को गिरफ्तार किया है। घरेलू मामलों के मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जिन 116 लोगों को पकड़ा गया था, उनमें से 63 लोग अभी भी हिरासत में हैं।
इस बीच, फ्रांस ने तीन समर्थकों को निर्वासित कर दिया है और पांच अन्य को देश में दाखिल होने से मना किया है।
पिछले कुछ सप्ताह में फ्रांस ने उन तीन हजार लोगों क खिलाफ भी यही कदम उठाएं हैं जिन्हें अन्य देशों के फुटबाल स्टेडियमों में दाखिल होने की मनाही है।
मंत्रालय का कहना है कि सुरक्षा को देखते हुए उठाए गए यह कदम पूरे टूर्नामेंट के दौरान जारी रहेंगे।
शनिवार को हुए विवाद के बाद सुरक्षा को लेकर कुछ और कदम उठाए गए हैं। शनिवार को मार्सेली में रूस और इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में दोनों देशों के समर्थक आपस में भिड़ बैठे थे।
इस विवाद में 35 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा चार लोगों की हालत नाजुक है और एक गंभीर स्थिति में है।
dharmpath.com dharmpath