न्यूयॉर्क, 5 जून (आईएएनएस)। यूरोप में राजनीतिक तनाव घटने से अमेरिकी डॉलर में गिरावट दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में सोमवार को बीते सत्र में यूरो 1.1663 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.1697 डॉलर पर रहा। ब्रिटिश पाउंड 1.3345 डॉलर के मुकाबले गिरकर 1.3315 डॉलर रहा।
आस्ट्रेलियाई डॉलर बीते कारोबारी सत्र में 0.7570 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 0.7653 डॉलर रहा।
डॉलर सूचकांक 0.14 फीसदी लुढ़ककर 94.026 पर रहा।
dharmpath.com dharmpath