यूरो 2016 अभ्यास मुकाबले में दक्षिण कोरिया से हारा चेक गणराज्य

प्राग, 6 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने आगामी यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 से पहले एक दोस्ताना मुकाबले में रविवार को चेक गणराज्य को 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रविवार को हुए मुकाबले में यून बित गाराम ने 26वें मिनट में दक्षिण कोरिया के लिए पहला गोल दागकर खाता खोला और वहीं 40वें मिनट में सुक ह्यून जुन ने दूसरे गोल के साथ टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई।

चेक गणराज्य की ओर से 75वें मिनट में मारोक सुचे की ओर से एकमात्र गोल दागा गया और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

यूरो 2016 में चेक गणराज्य ग्रुप-डी में स्पेन, तुर्की और क्रोएशिया के साथ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493