यूरो 2016 की तैयारी में जर्मनी की मदद कर रहे हैं योग गुरु

प्रत्येक बड़े टूर्नामेंटों में 2006 से ही ब्रूम, जर्मनी फुटबाल टीम के स्टॉफ के सदस्य बन गए हैं। राष्ट्रीय टीम के लिए योग स्वैच्छिक है।

ब्रूम के अनुसार, खिलाड़ियों का एक समूह योग को सामान्य रूप से देखता है, एक समूह सिद्धांतों की वजह से योग नहीं करता और एक समूह इसका काफी आनंद लेता है। उन्होंने कहा, “मैं ‘शॉर्ट स्ट्रेचेज’ पर ध्यान केंद्रित करता हूं, ताकी मांसपेशियां खुल जाएं। इसमें कोई शक नहीं है कि वे यूरो 2016 के लिए तैयार हैं।”

ब्रूम ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं ब्राजील के विश्व कप के दौरान राष्ट्रीय टीम के साथ कार्यरत एकमात्र योग प्रशिक्षक था।”

मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्टार खिलाड़ी रेयान गिग्स (40) ने कहा कि योग के कारण उन्हें अपने करियर का विस्तार करने में मदद मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493