कीव, 7 जून (आईएएनएस)। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने सोमवार को बताया कि उसने मई के अंत में पोलैंड से जुड़ी सीमा पर फ्रांस के एक संदिग्ध नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति फ्रांस में 10 जून से शुरू हो रही यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिपके दौरान हमलों की साजिश रच रहा था।
एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस व्यक्ति की कार से ग्रेनेड, 125 किलोग्राम विस्फोटक और पांच कलाशनिकोव (बंदूकें) बरामद हुईं हैं।
एक संवाददाता सम्मेलन में एसबीयू के प्रमुख वासीली ग्रिस्चाक ने कहा कि इस व्यक्ति की यूरो 2016 के दौरान 15 हमले करने की योजना थी। मस्जिद, चर्च, कर संग्रह स्थल सहित कई अन्य स्थलों पर ये हमले किए जाने थे।
यह कथित आतंकवादी हथियारों की तलाश में यूक्रेन आया था।
यूक्रेन की सुरक्षा सेवाओं द्वारा शुरू किया गया अभियान 21 मई को इस संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ पूरा हुआ। उन्हें सूचना मिली थी कि एक फ्रांसीसी व्यक्ति हथियार खरीदने का इच्छुक है।
ग्रिस्चाक ने इस बात पर खेद जताया कि इस ऑपरेशन की जानकारी होने के बावजूद फ्रांसीसी अधिकारियों की ओर से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है।
dharmpath.com dharmpath