पेरिस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस की राष्ट्रीय रेलवे कंपनी एसएनसीएफ अगले साल यहां आयोजित होने वाले फुटबाल टूर्नामेंट यूरो-2016 की चौथी प्रायोजक कंपनी बन गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
इस टूर्नामेंट की अन्य मुख्य प्रायोजक कंपनियां एफडीजे, क्रेडिट एग्रीकोल और प्रौमैन हैं।
यूरो-2016 टूर्नामेंट के लिए कुल छह मुख्य प्रायोजक हो सकते हैं और अभी आखिरी दो प्रायोजकों की खोज जारी है।
यूरो-2016 के आयोजकों द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एसएनसीफ का टूर्नामेंट से जुड़ना प्रशंसकों के लिहाज से सुविधाजनक है और वह ज्यादा आसानी से टूर्नामेंट के दौरन एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा कर सकेंगे।
एसएनसीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ग्वीलौम पेपी ने भी कहा कि यह टूर्नामेंट फ्रांस में उत्सव के समान होगा और इसके सफल आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाना कंपनी के लिए खुशी की बात है।
dharmpath.com dharmpath