यूरो 2016 : प्री क्वार्टर फाइनल की समाप्ति तक बेल शीर्ष पर

पेरिस, 28 जून (आईएएनएस)। यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल दौर की समाप्ति के बाद वेल्स के गारेथ बेल और स्पेन के अल्वारो मोराटा और फ्रांस के एंटोइने ग्रिजमैन तीन-तीन गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं।

बेल और ग्रिजमैन की गोल संख्या में आगे वृद्धि देखी जा सकती है, लेकिन मौजूदा विजेता स्पेन के रविवार को इटली से हार जाने के बाद मोराटा का सफर यहीं समाप्त हो गया है।

डेनिस ग्लूशाकोव (रूस), बोगडान स्टानकु (रोमानिया), दिमित्रि पायेट (फ्रांस), रोमेलू लुकाकु (बेल्जियम), इवान पेरिसिक (क्रोएशिया), बालाज्स ड्ज्सुज्साक (हंगर), नानी (पुर्तगाल), क्रिस्टियानो रोनाल्डो, (पुर्तगाल), गारेथ मैक्एयूले (उत्तरी आयरलैंड), मारियो गोमेज (जर्मनी), रॉबी ब्राडी (आयरलैंड) ग्राजिआनो पेले (इटली), इन सभी खिलाड़ियों के नाम प्री-क्वार्टर फाइनल की समाप्ति तक दो-दो गोल दर्ज हैं।

क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला 30 जून को पुर्तगाल और पोलैंड की बीच खेला जाएगा। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला एक जुलाई को वेल्स और बेल्जियम के बीच खेला जाएगा।

तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी और इटली दो जुलाई को आमने-सामने होंगी।

तीन जुलाई को एक और क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को हरा कर यहां पहुंचने वाली आइसलैंड, फ्रांस से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493