यूरो-2016 फाइनल की हार से नहीं उबरा फ्रांस : कोच

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), 11 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप के फाइनल में कदम रख चुकी फ्रांस की फुटबाल टीम के मुख्य कोच दीदिएर देसचाम्प्स ने माना है कि उनकी टीम यूरो-2016 के फाइनल में मिली हार से अब तक उबर नहीं पाई है।

कोच ने कहा कि इस हार के घाव से विश्व कप की खिताबी जीत ही फ्रांस को बाहर निकाल सकती है।

फ्रांस ने सैंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में मंगलवार रात को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम को 1-0 से मात दी।

दो साल पहले ही यूरोपियन चैम्पियनशिप फाइनल में फ्रांस को अपने ही घर में पुर्तगाल ने मात दी थी। इस परिणाम की निराशा अब भी टीम के खिलाड़ियों में देखी जा सकती है।

कोच ने कहा, “हां, हम एक अन्य फाइनल मैच में हैं। दो साल पहले जो भी हुआ था, वह मुझे याद है। हम इस फाइनल में जीत के इरादे से उतरेंगे, क्योंकि हम अब भी यूरो-2016 के फाइनल की हार से नहीं उबर पाए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493