यूरो 2016 : बेल्जियम ने स्वीडन को 1-0 से दी मात

पेरिस, 23 जून (आईएएनएस)। यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप के ग्रुप-ई के मुकाबले में बुधवार को बेल्जियम ने स्वीडन को 1-0 से हरा दिया।

मैच का एक मात्र गोल बेल्जियम के राड्जा नैनगोलान ने 84वें मिनट में किया।

इस मैच के बाद बेल्जियम की टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर है।

बेल्जियम के कोच मार्क विलमोट्स ने कहा, “वह (स्वीडन) मैच में काफी खुलकर खेल रहे थे, और अगर हमारे खिलाफ आप ऐसा खेल खेलेंगे तो आपको परिणाम भुगतना पड़ेगा। नौ में से छह अंक बहुत अच्छे हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस हार के बाद स्वीडन ग्रुप में सिर्फ एक अंक के साथ सबसे नीचे है।

यह मैच स्वीडन के ज्लाटन इब्राहिमोविक का अपने देश के लिए अंतिम मैच था। उन्होंने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

स्वीडन के कोच एरिक हामरेन ने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि इब्राहिमोविक के करियर का अच्छा अंत होगा। यह बात गोलकीपर इसकसन और मिडफील्डर कालस्ट्रोम पर भी लागू होती है, जो लंबे समय से खेल रहे हैं और स्वीडन के साथ अपने करियर का अंत कर रहे हैं।”

इस टूर्नामेंट में स्वीडन की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई थी। आयरलैंड के खिलाफ हुआ मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था उसमें भी आयरलैंड के खिलाड़ी ने ओन गोल कर मैच ड्रॉ कर दिया था।

ग्रुप में इटली शीर्ष स्थान पर है। वहीं दूसरे स्थान पर बेल्जियम है। आयरलैंड को तीसरा स्थान हासिल है। वहीं, स्वीडन को चौथा स्थान मिला है और वह अंतिम 16 में क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

स्वीडन के लिए यह करो या मरो मुकाबला था, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी वह मैच अपने नाम नहीं कर सकी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493