यूरो 2016 में बुधवार के मुकाबले

पेरिस, 14 जून (आईएएनएस)। यूरो कप-2016 के तहत बुधवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट के ग्रुप-एफ में भारतीय समयनुसार (मंगलवार देर रात 12.30 बजे) पुर्तगाल का मुकाबला सेंट एटीनी में आइसलैंड से होगा।

इसके अलावा ग्रुप-बी में रूस का मुकाबला बुधवार को भारतीय समयनुसार शाम 6.30 बजे लिली मेट्रोपोले में स्लोवाकिया से होगा। वहीं, ग्रुप-ए में रोमानिया का मुकाबला स्विट्जरलैंड से भारतीय समयनुसार रात 9.30 बजे पेरिस के पार्क दे प्रिंसेस में होगा।

यूरो-2016 के सभी मैचों का भारत में प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन पर होगा।

इससे पहले, सोमवार देर रात लियोन के स्टेड दे लियोन स्टेडियम में बेल्जियम के साथ हुए मुकाबले में इटली ने 0-2 से जीत हासिल की।

वहीं, स्पेन ने चेक गणराज्य को 1-0 से मात दी और आयरलैंड तथा स्वीडन का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ड्रॉ रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493