यूरो 2016 में सोमवार के मुकाबले

पेरिस, 12 जून (आईएएनएस)। यूरो कप-2016 के तहत सोमवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के ग्रुप-सी में जर्मनी का मुकाबला यूक्रेन से लिली मेट्रोपोले में रात को 12.30 बजे (भारतीय समयनुसार शनिवार देर रात) होगा।

इसके अलावा ग्रुप-डी में स्पेन की भिड़ंत चेक गणराज्य से शाम साढ़े छह बजे टुलूस के स्टेडियम दे टुलूस में होगी।

टूर्नामेंट में ग्रुप-ई में रात साढ़े नौ बजे आयरलैंड की भिड़ंत सैंट डेनिस के स्टेड दे फ्रांस स्टेडियम में स्वीडन से होगी।

यूरो-2016 के सभी मैचों का भारत में प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन पर होगा।

इससे पहले भारतीय समयनुसार, शनिवार को भारतीय समयनुसार शाम साढ़े छह बजे लेंस अग्लो के स्टेड बोलार्ट डेलेसिस में खेले गए मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने अल्बानिया को 1-0 से मात दी। वहीं, रात साढ़े नौ बजे बोर्डक्स के स्टेड डे बोर्डक्स में हुई भिड़ंत में वेल्स ने स्लोवाकिया को 2-1 से हराया।

टूर्नामेंट में शनिवार देर रात मार्सेलो के स्टेड वेलोड्रोम में इंग्लैंड और रूस के बीच हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493