यूरो 2016 में सोमवार को खेले जाएंगे 2 मुकाबले

पेरिस, 19 जून (आईएएनएस)। यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप में सोमवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप-ए में पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार (रविवार रात 12:30 बजे) स्टेडे जी लियॉन में अल्बानिया और रोमानिया के बीच खेला जाएगा।

दूसरा मुकाबला इसी ग्रुप में स्विट्जरलैंड और फ्रांस के बीच भारतीय समयानुसार (रविवार रात 12:30 बजे) खेला जाएगा। यह मैच लिली में स्टेडे पिअरे मौरे स्टेडियम खेला जाएगा।

यूरो-2016 के सभी मैचों का प्रसारण भारत में सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन चैनल पर होगा।

इससे पहले भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात 12:30 बजे हुआ पुर्तगाल और आस्ट्रिया का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। शनिवार शाम भारतीय समयानुसार 6:30 बजे खेले गए मुकाबले में बेल्जियम ने आयरलैंड को 3-0 से मात दी।

भारतीय समयानुसार शानिवार रात 9:30 बजे आइसलैंड और हंगरी के बीच हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493