यूरो 2016 में सोमवार को होगा स्पेन और इटली का मुकाबला

पेरिस, 26 जून (आईएएनएस)। यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप में सोमवार को नॉकआउट दौर में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच भारतीय समयानुसार सोमवार रात 9:30 बजे मौजूदा चैम्पियन स्पेन और इटली के बीच सेंट डेनिस के स्टेडियम द फ्रांस में खेला जाएगा।

दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और आइसलैंड के बीच नीस के स्टेडियम द नीस में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सोमवार देर रात 12:30 बजे खेला जाएगा।

भारत में यूरो कप के सभी मैचों का प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन पर किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493