पेरिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस यूरो 2016 की मेजबानी कर रहा है। इस अहम आयोजन से पहले फ्रांस ने 16 मार्च को नाइम्स में सुरक्षा ड्रिल आयोजित करने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फ्रांस के अंतरिक मंत्री बर्नार्ड चेजेनुवे के हवाले से यह खबर दी है। चेजेनुवे ने कहा है कि यह सुरक्षा ड्रिल फैन जोन में आयोजित की जाएगी।
यूरोपीयन चैम्पियनशिप में 24 टीमें हिस्सा लेंगी। यह पहला मौका है, जब इस चैम्पियनशिप में इतनी संख्या में टीमें हिस्सा लेंगी। यूरो 2016 का आयोजन 10 जून से 10 जुलाई के बीच फ्रांस के 10 शहरों में होगा।
फ्रांस में बीते साल 13 नवम्बर को आतंकवादी हमला हुआ था, जिस दौरान स्टेड दे फ्रांस को भी निशाना बनाया गया था। यह भी यूरो 2016 का एक आयोजन स्थल है।
dharmpath.com dharmpath