यू-17 फीफा विश्व कप के लिए ट्रायल का दूसरा चरण शुरू

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारत की मेजबानी में अगले वर्ष होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के मद्देनजर खिलाड़ियों के चयन के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय ट्रायल शुरू किया।

यह ट्रायल उत्तरी जोन के लिए आयोजित किया गया है।

एआईएफएफ ने कुछ ही दिन पहले पश्चिम बंगाल के कल्याणी में इसी तरह का पहला दो दिवसीय ट्रायल आयोजित किया था।

एआईएफएफ के निदेशक (प्रतिभा खोज) एवं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अभिषेक यादव दूसरे चरण के इस ट्रायल में उत्तरी जोन के 10 क्लबों से जुटे 48 युवा फुटबाल खिलाड़ियों में से अंडर-17 फीफा विश्व कप में खेलने योग्य खिलाड़ियों का चयन करेंगे।

एआईएफएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को अभिषेक यादव के हवाले से कहा गया है, “ट्रायल में अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भेजने के लिए मैं सभी क्लबों का शुक्रगुजार हूं। शिविर में जुटे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से योग्य खिलाड़ी को चुनना वास्तव में उत्साहित करने वाला है।”

शिविर में जुटे बच्चों को दो अलग-अलग टीमों में विभाजित किया गया है। यह दोनों टीमें अंडर-18 आई-लीग के दिल्ली जोन में स्थानीय क्लबों के साथ अभ्यास मैच खेलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493