यू-17 विश्व कप की मेजबानी के लिए कोच्ची के विकल्प तैयार हैं : फीफा

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने कहा है कि अगर कोच्ची 15 मई तक इसी साल होने वाले फीफा विश्व कप की तैयारी को पूरा नहीं कर पाता है तो उसके पास विकल्प तैयार हैं।

केरल सरकार का हालांकि कहना है कि उसे पूरा विश्वास है कि कोच्ची तय समय तक अपनी तैयारी पूरी कर लेगा।

मार्च में फीफा के प्रतिनिधिमंडल ने कोच्ची की विश्व कप की तैयारियों पर निराशा जताई थी।

फीफा के आयोजन की ईकाई के अध्यक्ष आइमे यार्जा ने आईएएनएस को ई-मेल द्वारा दिए साक्षात्कार में कहा है, “यह बेहद बुरा होगा कि भारत में फुटबाल का सबसे बड़ा गढ़ पीछे छूट जाएगा। लेकिन अब यह मुद्दा अधिकारियों का है। उनके पास मेजबानी की तैयारी के लिए जरूरी संसाधन हैं। अगर, सुरक्षा, और सही सुविधाएं नहीं मुहैया कराई गईं तो हमें इसके विकल्प देखने होंगे।”

उन्होंने कहा, “हमारे पास दो अलग रणनीति हैं।”

उन्होंने कहा, “एक समूह दूसरे समूह के पास जाता है दूसरा किसी और स्थान का उपयोग कर रहा है। हम अब अससे ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकते। हमारा विश्वास है कि कोच्ची इसका हल ढूंढ लेगा।”

कोच्ची को विश्व के छह मैचों के अलावा एक क्वार्टर फाइनल मैच की मेजबानी करनी है।

उन्होंने कहा, “हम इस समय कोच्ची और केरल को छोड़ने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम मानते हैं कि जो कमियां हैं उन्हें सुधारने के लिए अभी भी समय है। राज्य सरकार को काम में तेजी लाने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493