यू-17 विश्व कप के लिए डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की तैयारी से खुश है फीफा

नवी मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में अगले साल होने वाले अंडर-17 फुटबाल विश्व कप की तैयारियों का जायजा लेने आए फीफा के प्रतिनिधिमंडल के अघ्यक्ष जेमे यारजा ने बुधवार को डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की तैयारियों पर खुशी जताई है।

यह स्टेडियम अगले साल होने वाले अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करने वाले छह अस्थायी मैदानों में शामिल है। विश्व कप की मेजबानी करने वाले पांच अन्य स्थल गोवा, कोच्ची, कोलकाता, गुवाहाटी और नई दिल्ली हैं।

यारजा के अलावा टूर्नामेंट के निदेशक जेवियर सेप्पी और स्टेडियम के मालिक विजय पाटिल भी मौजूद थे।

यारजा ने परीक्षण के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह शानदार स्टेडियम है और उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त है। मेरे एक सहयोगी का मानना है कि इसमें अगर कुछ सुधार किए जाएं तो यह विश्व स्तर का स्टेडियम बन सकता है। हम यहां आकर खुश हैं। हमें यहां कुछ काम करने की जरूरत है।”

विश्व कप के फीफा अध्यक्ष ने कहा, “हमने बुधवार को यहां स्टेडियम का जायजा लिया और इसे उच्च स्तरीय मैदान बनाने के लिए कुछ सुझाव दिए। वह इस पर राजी हो गए हैं। 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। कुछ मामूली बदलाव करने की जरूरत है। हम यहां की तैयारी से खुश हैं और मानते हैं कि अगर यह स्टेडियम सर्वश्रेष्ठ नहीं होगा तो उनमें से एक होगा।”

पाटिल ने इस मौके पर फीफा का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, “यह भारतीय खेल के लिए ऐतिहासिक मौका है। फीफा ने हमारी सुविधाओं का जायजा लिया इसके लिए हम उनका धन्यवाद देते हैं। हम इसके लिए पूरी कोशिश करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493