यू-17 विश्व कप के लिए ब्राजीली टीम की घोषणा

रियो डी जनेरियो, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए ब्राजील ने अपनी 21 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

अंडर-17 विश्व कप छह से 28 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने शुक्रवार को टीम की घोषणा की जिसमें प्रतिभाशाली जूनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

ब्राजील को विश्व कप के ग्रुप-डी में स्पेन, कोरिया, डीपीआर और नाइजर के साथ रखा गया है। टीम विश्व कप में अपना पहला मैच स्पेन के खिलाफ सात अक्टूबर को कोच्ची के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलेगी।

टीम:

गोलकीपर : गैब्रिएल ब्राजाओ, लुकास एलेक्जांद्रे, युरी सेना।

मिडफील्डर : अलानजिंहो, मार्कस एंटोनियो, रोड्रिगो नेस्टर, विक्टर बोबसिन, विक्टर यान और विटिंहो।

फॉरवर्ड : ब्रेनरस लिंकोल्न, पोलिंहो, विनिसियस जूनियर, यूरी अल्बटरे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493