यू-17 विश्व कप : घाना को मात देकर माली सेमीफाइनल में

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। माली ने फीफा अंडर-17 विश्व कप में शनिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में घाना को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में माली ने घाना को 2-1 से मात दी।

हादजी ड्रामे ने 15वें मिनट में गोल कर माली का खाता खोला। इसके बाद पहले हाफ की समाप्ति तक माली ने इस बढ़त को बनाए रखा।

दूसरे हाफ में भी माली ने आगे बढ़ते हुए 61वें मिनट में जेमुसुआ ट्राओरे की ओर से दागे गए गोल के दम पर 2-0 से बढ़त ले ली।

इस बीच, अवसर पाकर कुदुस मोहम्मद ने 70वें मिनट में घाना के लिए पहला गोल किया। हालांकि, यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।

माली ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर घाना को दूसरा गोल नहीं दागने दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493