यू-17 विश्व कप : ब्रेवस्टर की हैट्रिक से सेमीफाइनल में इंग्लैंड

गोवा, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियान ब्रेवस्टर की हैट्रिक के दम पर इंग्लैंड की अंडर-17 टीम ने शनिवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लैंड ने अमेरिका को 4-1 से मात दी।

इंग्लैंड ने शुरुआत से ही इस मैच में अपनी स्थिति को मजबूत रखा हुआ था। 11वें मिनट में ब्रेवस्टर ने गोल कर टीम का खाता खोला।

इसके चार मिनट बाद ब्रेवस्टर ने एक बार फिर गोल कर इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त दे दी। इस बढ़त के साथ ही इंग्लैंड ने पहले हाफ का समापन किया।

दूसरे हाफ में गिब्स व्हाइट ने 64वें मिनट में इंग्लैंड के लिए तीसरा गोल किया। इस बीच, अवसर का फायदा उठाते हुए जोश सर्जाट ने अमेरिका के लिए गोल किया। हालांकि, यह इस मैच में अमेरिका की ओर दागा गया एकमात्र गोल था।

इसके बाद अतिरिक्त समय में पेनाल्टी को गोल में तब्दील करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी करने वाले ब्रेवस्टर ने इंग्लैंड को 4-1 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493