यू-18 एशिया कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) ने मंगलावार को अंडर-18 एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान उदिता को सौंपी गई है।

अंडर-18 महिला एशिया कप का चौथा संस्करण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 16 से 22 दिसंबर तक खेला जाएगा।

हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहीं सलीमा टेटे को टीम की उप-कप्तानी सौंपी गई है। 14 वर्षीय सलीमा टीम की रक्षापंक्ति की मजबूत कड़ी हैं।

टीम की कप्तान उदिता ने कहा, “हमारे जैसी युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीखने का अच्छा मौका है। टीम बैंकॉक में खेलने को तैयार है। हम एक टीम के तौर पर अच्छा खेल रहे हैं और आने वाले टूर्नामेंट में अपने विपक्षी के सामने अच्छा खेलेंगे।”

टीम :

गोलकीपर : दिव्या थेपे, अल्फा केरकेटा

डिफेंडर : सलीमा टेटे (उप-कप्तान), रितू, निला डाडिया, सुमन देवी, गगनदीप कौर

मिडफील्डर : उदीता (कप्तान), मनप्रीत कौर, ज्योति, मारियाना कुजुर, महिमा चौधरी, लालरेसियामी

फॉरवर्ड : संगीता कुमारी, पूनम, लीलावाथी जया, राजविंदर कौर, मुमताज खान

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493