यू-19 विश्व कप : आस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए तैयार हैं भारतीय युवा (प्रीव्यू)

टौरंगा (न्यूजीलैंड), 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम रविवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

ग्रुप-बी का यह मैच माउंट माउंगनुई में खेला जाएगा।

दोनों टीमें अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों ने तीन-तीन बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। इस बार भी दोनों टीमों के पास अच्छे खिलाड़ी हैं।

कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन वाली भारतीय टीम इस विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दो पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने के बाद आ रही है जिसमें उसे सिर्फ एक बार हार मिली है जबकि आठ मैचों में उसे जीत और एक मैच टाई रहा था।

भारत को हालांकि अंडर-19 एशिया कप में बेहद निराशा हाथ लगी थी। उसे इस टूर्नामेंट में नेपाल और बांग्लादेश के हाथों मात खानी पड़ी थी और इसी के साथ वह ग्रुप दौर से ही बाहर हो गई थी।

आस्ट्रेलिया को भी 4-1 से पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी इसके बाद उसे भी पाकिस्तान ने 2-0 से हराया था।

दोनों टीमों को अपने स्टार खिलाड़ियों जेसन सांघा और पृथ्वी शॉ तथा शुभम गिल की कमी खली थी, लेकिन इस बार दोनों टीमें पुरानी यादों को पीछे छोड़कर आगे निकलना चाहती हैं।

टीमें:

भारत : पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभम गिल, आर्यन जुयाल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, हार्विक देसाई, मंजोत कालरा, कमलेश नागरकोटी, पंकज यादव, रियान पराग, इशान पोरेल, हिमांशु राणा, अनुकूल रॉय, शिवम मावी, शिवा सिंह।

आस्ट्रेलिया : जेसन सांघा (कप्तान), विल सदरलैंड, जेवियर बार्टलेट, मैक ब्रयांट, जैक एडवर्ड्स, जैक इवांस, जैरोड फ्रीमैन, र्यान हैडली, बाक्सटर होल्ट, नाथन मैक्सीवनी, जोनाथन मेरलो, ल्यॉड पोप, जेसन राल्सटन, परम उप्पल, ऑस्टीन वॉ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493