यू-19 विश्व कप: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 146 रनों का लक्ष्य

मीरपुर (ढाका), 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 45.1 ओवरों में 145 रन बनाए। उसकी ओर से सरफराज खान ने सबसे अधिक 51 रन बनाए जबकि राहुल बाथम ने 21 रनों का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से एल्जारी जोसफ और रेयान जॉन ने सबसे अधिक 3-3 विकेट लिए, जबकि कीमो पॉल ने दो विकेट लिए। शामार स्प्रिंगर और चेमार होल्डर को एक-एक सफलता मिली।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था जबकि कैरेबियाई युवा टीम मेजबान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493