‘येन्नई अरिंधाल’ के प्रदर्शन पर बम विस्फोट की धमकी

चेन्नई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मारधाड़ और रोमांच से भरपूर तमिल फिल्म ‘येन्नई अरिंधाल’ को रिलीज करने के खिलाफ यहां के उध्यम सिनेमा को धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में फिल्म रिलीज करने पर बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है। फिल्म पांच फरवरी को रिलीज होनी है। फिल्म में अजीत कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

उध्यम सिनेमा के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “बीती रात हमें एक गुमनाम पत्र मिला था। इसमें हमें बम विस्फोट की चेतावनी देते हुए ‘येन्नई अरिंदाल’ फिल्म रिलीज नहीं करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है, वह जांच कर रही है।”

पुलिस धमकी के कारणों की जांच कर रही है।

फिल्म का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन ने किया है। फिल्म में त्रिशा कृष्णन और अनुष्का शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493