येसुदास के 50 साल के योगदान पर संगीत कार्यक्रम

चेन्नई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा मंडली लक्ष्मण श्रुति यहां रविवार को संगीत के क्षेत्र में मशहूर गायक के.जे. येसुदास (75) के 50 वर्षो के योगदान को सराहेगी। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

एक बयान में कहा गया, “हमें आप सभी को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि तरंगिनी, वी रिकॉर्ड्स व राज इवेंट्स द्वारा पद्मभूषण के.जे. येसुदास के सम्मान में एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। येसुदास ने सफल गायन करियर में 50 साल पूरे कर लिए हैं। उनके खाते में 50,000 से अधिक गाने हैं।”

संगीत कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा।

येसुदास के सर्वश्रेष्ठ गीतों में ‘थीवम ठंडा वीदू’, ‘अथिसाया रागम’, ‘विझीहे कठै इझुतू’ व ‘एन इनिया पॉन नीलवाए’ शामिल है।

येसुदास ने पहला हिंदी गाना ‘जय जवान जय किसान’ (1971) फिल्म में गाया। उन्होंने अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र व अमोल पालेकर सहित हिंदी सिनेमा के अग्रणी अभिनेताओं के लिए भी हिंदी गाने गाए। उन्होंने रविंद्र जैन, बप्पी लाहिड़ी व खय्याम, राजकमल व सलीज चौधरी जैसे संगीत निर्देशकों के लिए कई सदाबहार हिंदी गाने गाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493