‘ये इश्क सरफिरा’ में खलनायक होंगे मुकेश

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ‘गोलमाल’ फिल्म से चर्चित अभिनेता मुकेश तिवारी आगामी फिल्म ‘ये इश्क सरफिरा’ में एक खलनायक के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है।

निर्देशक वरुण खन्ना ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “मुकेश तिवारी ‘गोलमाल’ श्रृंखला में अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए बेहद लोकप्रिय हैं, लेकिन वह ‘ये इश्क सरफिरा’ में बिल्कुल अलग किरदार निभा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इस फिल्म में दो विरोधी परिवारों के बीच संघर्ष में वह अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए खतरनाक किरदार में नजर आएंगे।”

मुकेश ने फिल्म ‘गंगाजल’ और ‘चाइना गेट’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लौहा मनवाया।

निर्देशक का मानना है कि ‘ये इश्क सरफिरा’ में वह खलनायक के किरदार से उच्च स्तर पर पहुंच जाएंगे।

वरुण खन्ना ने कहा, “फिल्म ‘गंगाजल’ से उनका किरदार और उनकी प्रफरेमेंस अधिक तीव्र और भयंकर है।”

फिल्म दो परिवारों के बीच बदला लेने, हत्या और हिंसा पर आधारित है।

‘ये इश्क सरफिरा’ सुशीला डी.आर.टोकस और कविता अशरफ अली द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 27 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493