मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अरबाज खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘ये तो टू मच हो गया’ का नया ट्रेलर जारी हो गया है।
ब्रूना अब्दुल्ला, जिमी शेरगिल और विजय पाटकर जैसे सितारों से सजी फिल्म का ट्रेलर यहां बुधवार को जारी हुआ।
अनवर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ये तो टू मच हो गया’ अली और अली, मुदर अनवाला और टी निलय पांडे द्वारा सह-निर्मित है।
बयान के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को 19 लाख से अधिक बार लाइक किया जा चुका है। इसके चलते फिल्म निर्माता ने डबल भूमिकाओं के साथ फिल्म का नया ट्रेलर लांच करने का निर्णय लिया है।
‘ये तो टू मच हो गया’ एम ए एंटरटेंमेंट और ट्रिनिटी फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है।
बादशाह खान द्वारा प्रस्तुत फिल्म के संवाद भोलू खान ने लिखे हैं।
यह फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath