मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता जिमी शेरगिल अपने करीब दो दशक पुराने फिल्म करियर में पहली बार दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वह ‘ये तो टू मच हो गया’ में दोहरे किरदार में हैं, जो शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
फिल्म में अभिनेत्री पूजा चोपड़ा और ब्रूना अब्दुल्ला भी हैं। इसका निर्देशन अनवर खान और निर्माण अली उनवाला ने किया है।
‘ये तो टू मच हो गया’ में संगीत अविषेक मजूमदार ने दिया है, जबकि बादशाह खान ने पेश किया है।
फिल्म के कलाकारों में अरबाज खान, मुरली शर्मा और जरीना वहाब भी शामिल हैं।
थाईलैंड और मुंबई में फिल्माए गए इस फिल्म का निर्माण एमए एंटरटेनमेंट और ट्रिनिटी फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।
अयूब खान और ई4यू एंटरप्राइजेज इस फिल्म को रिलीज कर रहे हैं। फिल्म के संगीत का अधिकार जी म्यूजिक के पास है।
dharmpath.com dharmpath