मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता संचित शर्मा चर्चित धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रोमांस करते नजर आएंगे। उनका कहना है कि वह अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हैं।
संचित ने एक बयान में कहा, “मैं पूर्व में इसी धारावाहिक में रोमांस कर चुका हूं, लेकिन उस वक्त मेरी भूमिका एक किशोर की थी। यह एक क्रश (आकर्षण) को लेकर था। अब यह एक वयस्क की प्रेम कहानी है और इसे लेकर उत्साहित हूं।”
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में (अक्षरा) हिना खान व नायरा (शिवांगी जोशी) के अलावा यश (संचित) एवं एक विदेशी लड़की रोज की प्रेम कहानी पर भी फोकस रहेगा।
अपनी भूमिका के बारे में संचित ने कहा, “अब मेरा लुक भी बदल गया है। मैं अपने नए लुक को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”
dharmpath.com dharmpath