‘ये हैं मोहब्बतें’ का दृश्य नेपाल भूकंप से प्रेरित

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। छोटे पर्दे की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी मुख्य भूमिका वाले धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में नेपाल में आए भूकंप से प्रेरित एक दृश्य की शूटिंग की है। उनका कहना है कि वह इसके साथ पूरा न्याय करना चाहती थी, क्योंकि यह बहुत ‘संवेदनशील’ मुद्दा है।

एक सूत्र के अनुसार, धारावाहिक की क्रिएटिव टीम ने इसके आग लगने वाले दृश्य से ऐसा ही एक माहौल पैदा करने का फैसला किया।

दिव्यांका ने एक बयान में कहा, “आग लगने और भूकंप आने सहित पूरा दृश्य फिल्माना काफी मुश्किल था। हमने देर तक इसकी शूटिंग की। हम जिससे निपट रहे थे, वह बहुत संवेदनशील मुद्दा था। मैं इसके साथ पूरा न्याय करना चाहती थी और शॉट में अपना 100 फीसदी देना चाहती थी। यहां तक कि बच्चों- रुहानिका धवन और गौतम आहूजा ने भी कमाल का काम किया।”

भूकंप वाली कड़ी शुक्रवार और शनिवार को स्टर प्लस चैनल पर प्रसारित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493