‘ये है इंडिया’ में नजर आएंगी डियाना उप्पल

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश रिएलिटी शो ‘ब्रिग ब्रदर’ और भारतीय रिएलिटी शो ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ चुकीं मॉडल डियाना उप्पल जल्द ही फिल्म ‘ये है इंडिया’ में एक ब्रिटिश युवती के किरदार में दिखाई देंगी।

इंडो-ब्रिटिश मॉडल डियाना ने आईएएनएस को बताया, “निर्देशक लॉम हर्ष ने ‘ये है इंडिया’ के लिए मुझसे संपर्क किया और मुझे फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई। जब से मैंने कहानी सुनी, मैं इसका हिस्सा बनने के लिए बेताब थी। मुझे लगता है कि फिल्म में सफल होने के लिए सारे कारक मौजूद हैं। विदेशों में भी लोग इसे पसंद करेंगे।”

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में डियाना ने बताया, “मैं एक ब्रिटिश युवती की भूमिका में हूं जो पहली बार भारत आती है। भारत यात्रा को लेकर वह पहले उलझन में होती है और कुछ गलत धारणाएं भी होती हैं। वह सोचती है कि भारत में हर जगह धूल, मिट्टी प्रदूषण है। लेकिन भारत आने के बाद यहां के अनुभव लोगों से मिलने जुलने के बाद उसकी सोच बदल जाती है।”

फिल्म के निर्देशक जी. के. योगेश और लॉम हर्ष हैं। डीएलबी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले संदीप चौधरी और लॉम हर्ष फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493