‘ये है मोहब्बतें’ की टीम दुबई में करेगी शूटिंग

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। स्टार प्लस चैनल के धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ की न केवल कहानी छलांग लगाने जा रही है, बल्कि इसकी लोकेशन भी बदलने वाली है।

धारावाहिक की कहानी जल्द एक लंबी छलांग लेगी, जिसके बाद दिखाया जाएगा कि रमन (करण पटेल) और इशिता(दिव्यांका त्रिपाठी) अलग हो गए हैं और दोनों अलग-अलज शहरों में रह रहे हैं।

दिखाया जाएगा कि निधि छाबरा (पवित्रा पुनिया) रूही (रुहानिका धवन) को लेकर दुबई लेकर भाग गई और उसे वहीं रखती है। दिखाया जाएगा कि बाकी सदस्य रूही को वापस लेने दुबई जा रहे हैं।

धारावाहिक के कलाकार व कर्मी जल्द शूटिंग के लिए दुबई जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493