‘ये है मोहब्बतें’ में खत्म होगा दिव्यांका का सफर?

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। मशहूर धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ की कहानी संभवत: एक लंबी छलांग लगाने जा रही है। इसमें मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इसका हिस्सा बनी रहेंगी या नहीं, इसे लेकर फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है।

एक बयान में कहा गया है कि ‘ये है मोहब्बतें’ से दिव्यांका के किरदार (इशिता) की विदाई हो सकती है, क्योंकि दिखाया जाएगा कि उन्हें कैंसर हैं।

दिव्यांका धारावाहिक में दक्षिण भारतीय महिला इशिता की भूमिका निभा रही हैं, जो एक पंजाबी व्यक्ति रमन भल्ला (करण पटेल) से सिर्फ और सिर्फ उसकी बेटी रूही के लिए शादी करती है।

एक सूत्र ने कहा, “अचानक से इशिता के कैंसर पीड़ित होने का पता चलेगा। इस खुलासे से उसका परिवार सकते में आ जाएगा। उनका सफर शायद खत्म हो जाए, हालांकि उन्हें मरते नहीं दिखाया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493