मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता गोपाल के. सिंह लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें’ में छोटी भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘पेज 3’ और ‘बदलापुर’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
शो में गोपाल स्पीड ट्रैक में हैं, जहां पूरा भल्ला परिवार इशिता (दिव्यंका त्रिपाठी) के बच्चे के लिए भगवान का धन्यवाद करने के लिए मंदिर जाएगा। वहीं गोपाल एक बस चालक की भूमिका में हैं।
उनका कहना है कि वह टेलीविजन पर वापसी से काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि अब टेलीविजन और फिल्में दर्शकों तक पहुंचने के लिए एक जैसा माध्यम ही हैं।
गोपाल ने कहा, “यह बस चालक की छोटी भूमिका है, जो बदला लेगा और पूरे भल्ला परिवार को सदमे में छोड़ देगा।”
उन्होंने बताया, “पहले मुझे हमेशा नकारात्मक भूमिका में पसंद किया गया है और मैं एक बार फिर इसके लिए उत्साहित हूं। मैं छोटी भूमिका के लिए खुश हूं कि मैं फिल्मों से जल्दी से जल्दी लौट सका।”
गोपाल ने मंगलवार से स्टार प्लस के शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी ।
dharmpath.com dharmpath