मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोहा अली खान इस बात को पूरी तरह से सुनिश्चित कर रही हैं कि गर्भावस्था के दौरान वह पूरी तरह से स्वस्थ और फिट रहें।
सोहा ने एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “युद्ध के लिए तैयार..योद्धा की मुद्रा में..जीवन के लिए योग..फिटनेस लक्ष्य।”
तस्वीर में वह बेबी बंप के साथ योग की मुद्रा में नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग के बस्टियर और योगा पैंट्स पहन रखे हैं। वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं और योग को गंभीरता से करती नजर मालूम पड़ रही हैं।
सोहा की पिछले सप्ताह गोद भराई हुई थी और वह अपने पति कुणाल खेमू के साथ अपने पहले बच्चे के दुनिया में आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath