मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनी सिंह धारावाहिक ‘आरंभ’ में अपनी योद्धा की भूमिका को चुनौतीपूर्ण और रोमांचक मानती हैं।
उन्होंने कहा, “एक महिला योद्धा की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है। यह नियमित नाटक नहीं है। यह आपको स्टंट करने और खुद को कलाकार के रूप में चुनौती देने का मौका देता है।”
‘सरस्वतीचंद्र’ और ‘बिग बॉस’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने कहा, “‘आरंभ’ में सयला की भूमिका के लिए जिम में कड़ी मेहनत कर रही हूं, जिससे योद्धा दिख सकूं। मैंने मजबूत दिखने के लिए वजन भी बढ़ाया है। मुझे भारी पोशाक, गहने और मेकअप भी करना है।”
dharmpath.com dharmpath