यो यो हनी सिंह ने परिवार संग मनाया जन्मदिन

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। रैप गायक यो यो हनी सिंह ने अपना जन्मदिन बड़े ही संजीदगी के साथ परिवार संग मनाया। उन्होंने शुक्रवार को एक अनोखा केक काट कर दोस्तों और परिवार संग जन्मदिन का जश्न मनाया।

यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरे ब्रदर्स मेरे लिए क्रेजी व अनोखा केक लेकर आए।”

पिछले कुछ समय से लाइमलाइट से दूर हनी सिंह के हालिया गीत ‘मखना’ को लोगों ने खूब पसंद किया है। यह प्रशंसकों के बीच छा गया। यह यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग वीडियो की सूची में शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493