यौन उत्पीड़न पर ट्रेस लीसेट ने कहा, यह बहुत मुश्किल था

लॉस एंजलिस, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ‘ट्रांसपेरेंट’ की अभिनेत्री ट्रेस लीसेट का कहना है कि उनके मन में पूर्व में उनके साथ काम कर चुके जेफ्री टैंबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने का कोई पछतावा नहीं है।

‘वेराइटी डॉट कॉम’ ने लीसेट के हवाले से कहा, “एक शब्द में कहूं, तो यह नर्क था।”

उन्होंने कहा, “यह बहुत मुश्किल था, लेकिन मैं कभी निर्णय लेने से नहीं डरी। मेरा मतलब है कि मैं जानती थी कि मुझे सही काम करना है, और सच्चाई खुद मेरे सामने आ जाएगी, और मैंने सच बोला।”

टैंबर पर ‘ट्रांसपेरेंट’ में उनकी पूर्व सहायक वैन बर्नेस ने जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने तथा अशिष्ट टिप्पणी करने का आरोप लगाने के बाद टैंबर को शो से निकाल दिया गया था।

हालांकि टैंबर का करियर अभी भी चल रहा है। उन्हें नेटफ्लिक्स के शो ‘अरेस्टिड डेवलपमेंट’ में प्रमुख किरदार मिला है।

टैंबर पर आरोप लगाने वाली ज्यादातर महिलाओं के ट्रांसजेंडर होने के कारण लीसेट को इस बात का आश्चर्य नहीं था कि टैंबर पर ‘हैश मी टू मूवमेंट’ के बाद निशाने पर आए फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न के अन्य आरोपितों की अपेक्षा कम प्रभाव पड़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493