यौन दुराचार के आरोप बीच एसएजी पुरस्कार लेने नहीं पहुंचे अजीज

लॉस एंजेलिस, 22 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2018 स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्डस में ‘मास्टर ऑप नन’ में अपनी भूमिका के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नामांकित हुए भारतीय मूल के अभिनेता अजीज अंसारी यौन दुराचार के आरोपों के बीच कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, रविवार को आयोजित समारोह के दौरान जब सभी नामांकन की घोषणा की जा रही थी, तब अंसारी को सराहा तक नहीं गया।

अभिनेता पर एक महिला द्वारा यौन दुराचार का आरोप लगाया गया है, जिसके साथ वह पिछले वर्ष डेट पर गए थे।

23 वर्षीय ब्रुकलिन फोटोग्राफर ने दावा किया है कि ‘मास्टर ऑफ नॉन’ स्टार ने उसके साथ गलत व्यवहार और कई बार यौनाचार किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493